फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The youth became a victim and the poisoners withdrew Rs 1 lakh from his account.

Nainital News: युवक को शिकार बना जहरखुरानों ने खाते से भी निकाले एक लाख रुपये

Wed, 11 Feb 2026 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 11 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The youth became a victim and the poisoners withdrew Rs 1 lakh from his account.
हल्द्वानी। दिल्ली से दोस्त की शादी में शामिल होने आ रहे गणाई गंगोली (बेरीनाग) निवासी पंकज पांडे को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। जहरखुरान उसका मोबाइल और पर्स लूट ले गए। उसके फोन से एक लाख का ट्रांजेक्शन भी किया गया है। युवक शीशमहल क्षेत्र में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

पंकज पांडे दिल्ली में बदरपुर बार्डर क्षेत्र में रहता है और डिजिटल मार्केटिंग करता है। वह भीमताल में अपने दोस्ती की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार देर रात आनंद विहार से काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस में सवार हुआ। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना लिया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे काठगोदाम के शीशमहल क्षेत्र में बस स्टाफ ने उसे उतार दिया। वह कुसुमखेड़ा स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है जहां उसकी हालत में हल्का सुधार बताया जा रहा है। मामले की सूचना काठगोदाम थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन



मॉर्निंग वाॅक पर निकले व्यक्ति ने दी सूचना
कठघरिया निवासी हिमांशु कांडपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह दिल्ली में रहने वाले उसके ससुर का फोन आया कि उनके बेटे पंकज के साथ कोई घटना हो गई है। हिमांशु के अनुसार शीशमहल क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को पंकज ने अपने पिता का फोन नंबर बताया। ससुर की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो पंकज बदहवास पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बस स्टाफ का अमानवीय रवैया
जहरखुरानी के शिकार पंकज के साथ बस के स्टाफ ने अमानवीय और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया। शीशमहल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि रोडवेज बस से उतरते वक्त वह गिरा था लेकिन बस स्टाफ ने उसकी सुध नहीं ली। बस से उतरते वक्त वह भी चोटिल हो गया। उसके चेहरे पर चोट है और दो दांत टूटे हैं। फुटेज में पंकज बार-बार खड़ा होने का प्रयास कर रहा है लेकिन लड़खड़ाकर गिरता नजर आ रहा है।

हल्द्वानी तक लिया था टिकट
काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि बस दिल्ली से नैनीताल के रूट पर चलती है। पंकज ने हल्द्वानी तक का ही टिकट लिया था। हल्द्वानी स्टेशन से जब बस नैनीताल के लिए निकली तो शीशमहल के पास पंकज परिचालक के पास तक पहुंचा। यहां उसके हल्द्वानी तक का ही टिकट होने पर स्टाफ ने उसे उतार दिया। युवक के जहरखुरानी के शिकार और बस से उतरते वक्त चोटिल होने की सूचना देर शाम मिली है। संबंधित चालक-परिचालक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।


बस किस डिपो की थी इसका पता लगाया जा रहा है। युवक के खाते से मुरादाबाद में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। काठगोदाम थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
- अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed