फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The young men gathered on the street and scraped their sticks

सड़क पर जमा हुए युवकों पर लाठियां भांजकर खदेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The young men gathered on the street and scraped their sticks
हल्द्वानी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले युवक को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान खेलने के लिए सड़क पर जमा हुए युवकों पर लाठियां भांजकर घरों में खदेड़ा।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आवास विकास और बैलेजली लॉज के युवक खेलकूद के बहाने सड़क पर जमा हो गए, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। इसी तरह कुलयालपुरा में ऋतुराज और आकाश लोगों को गुमराह कर रहे थे कि कोरोना वायरस कुछ नहीं है। इस पर पुलिस ने दोनों को धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

इधर, बनभूलपुरा पुलिस ने गौला पुल के पास बिना मास्क के घूम रहे युवक को मुर्गा बनाया और गलती स्वीकारने पर छोड़ दिया। बनभूलपुरा के शनिबाजार, लाइन नंबर 17, इंदिरानगर, लाइन नंबर आठ और अन्य स्थानों पर पुलिस की गाड़ी देखते ही युवक घरों में घुस गए। काठगोदाम क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सड़कों पर सन्नाटा रहा। मुखानी क्षेत्र में घूम रहे युवकों को पुलिस ने डांट फटकार भगाया। रामपुर रोड, बरेली रोड पर पुलिस ने सतर्कता बरती, जिससे कोई बाहर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed