{"_id":"61e08df64cda1218b5285dbd","slug":"the-young-man-died-after-the-car-fell-into-the-ditch-late-at-night-bhimtal-news-hld4508824111","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात खाई में गिरी कार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात खाई में गिरी कार युवक की मौत
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग स्थित सलड़ी-क्वरायली के पास बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना उसके घायल दोस्त ने बृहस्पतिवार सुबह सलड़ी पुलिस चौकी में दी। इसके बाद सिपाही वीर सिंह राणा की सूचना पर भीमताल थाने से एसआई राजेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
एसआई मिश्रा ने बताया कि नमन सिंह चुफाल पुत्र कृपाल सिंह और शुभम बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेड़ा निवासी गौलापार मदनपुर चोरगलिया बुधवार की देर रात मुक्तेश्वर से हल्द्वानी अपने घर लौट रहे थे। सलड़ी से दो किमी पहले क्वारायली के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें शुभम और नमन घायल हो गए।
मिश्रा ने बताया कि नमन खाई से किसी तरह निकलकर सड़क पर पहुंचा और वाहनों को रोकने की कोशिश की लेकिन कोई भी वाहन चालक नहीं रुका।
इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह नमन ने सलड़ी चौकी में घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां शुभम बसेड़ा अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नमन सिंह को उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना पर सिपाही राजेश कुमार, हुकुम सिंह और चंदन सिंह बोरा मौके पर पहुंच गए थे।
दोस्त की जान बचाने के लिए नमन लगाता रहा गुहार
सलड़ी के पास बुधवार की देर रात कार खाई में गिरने की सूचना यदि रात में ही पुलिस को मिल जाती तो शायद शुभम की जान बच सकती थी। हादसे में घायल नमन सिंह किसी तरह रात में ही खाई से सड़क पर पहुंच गया और अपने दोस्त की जान बचाने के लिए वाहन चालकों से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने वाहन नहीं रोका। इसके चलते हादसे की जानकारी पुलिस को समय पर नहीं मिल पाई। वहीं नेटवर्क की समस्या के चलते भी जानकारी नहीं दी जा सकी। नमन ने बृहस्पतिवार सुबह सलड़ी पुलिस चौकी में जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि अगर रात को सूचना मिलती तो शायद शुभम की जान बच सकती थी। रात में ठंड अधिक होने से शुभम अचेत अवस्था पड़ा रहा।
डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत मार्ग पर स्थित भुजान में बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार युवक डंपर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी गरमपानी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि शाम करीब 5.30 बजे खैरना से तिपोला की ओर जा रहा बाइक सवार अरविंद कुमार (27) पुत्र स्व. सुरेश चंद्र निवासी तिपोला जिला अल्मोड़ा वर्धो से भवन निर्माण सामग्री लेकर आ रहे डंपर से टकरा गया। स्थानीय लोग उसे सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद के पिता की 15 दिन पूर्व ही मौत हुई थी, जिससे उसकी मां और बहन का रो रो कर बुरा हाल है। बताया कि शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा।
इधर भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह हल्द्वानी से बेड़ीनाग जा रही मैक्स नैनीपुल के पास खाई की ओर लटक गई। मैक्स के खाई में लटकने से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि मैक्स में सवार सभी आठ लोग बाल बाल बच गए। चालक ने बताया कि स्टेयरिंग लॉक होने से हादसा हुआ है।