फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The winners of the three wars were no longer allies

तीन युद्धों के विजेता सबेदार नहीं रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The winners of the three wars were no longer allies
पूर्व सूबैदार दान सिंह सामंत नहीं रहे फाइल फोटो
हल्द्वानी। चीन और पाकिस्तान के सैनिकों को युद्ध के दौरान दांत खट्टे करने वाले सूबेदार दान सिंह (84) की मंगलवार की सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह नौ बजे उनका अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन

महादेव कालोनी वासुदेवपुरम आरटीओ रोड निवासी सूबेदार दान सिंह सामंत (84) मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के कुड़ाई देवलथल के रहने वाले थे। सूबेदार के बेटे आनरेरी कैप्टन भगवान सिंह सामंत ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे हार्ट अटैक होने पर पिता की मौत हो गई। भगवान सिंह ने बताया कि पिता ने 1962 में चीन युद्ध, 1965 में 1971 में पाक के साथ युद्ध में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। 1985 में पिता सूबेदार पद से रिटायर्ड होकर घर आए। बुधवार को अंतिम संस्कार के समय 3 पैरा कमांडो बटालियन से जुड़े जवान और अधिकारी भी आएंगे। सुबह नौ बजे चित्रशिला घाट पर पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया जाएगा। सूबेदार दान सिंह सामंत की बेटी भारती राणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed