{"_id":"9466e56f9346fbafaacb9edda46d28b5","slug":"the-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में चटख धूप तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में चटख धूप तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को बुधवार को गर्मी का अहसास हुआ। चटक धूप के कारण पसीने ने लोगों को बेहाल किया। मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाने और बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। दूसरी ओर पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज अंधड़ के कारण दो घंटे तक नगर की बिजली सप्लाई भंग हो गई। बारिश से यहां के तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ ही पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 3.6 किलो मीटर प्रतिघंटा और दिशा पूर्व-दक्षिण-पूर्व रही। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
डीडीहाट और अस्कोट में बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अस्कोट में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। डीडीहाट में भी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा। थल, मुवानी घाटी में बारिश के साथ ओले भी गिरे। चंपावत में भी कुछ देर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है लेकिन उसका असर ऊंचाई वाले इलाकों में ही देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन