फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The watchman got the prize of bravery, was caught by a thief who tried to break the ATM.

चौकीदार को मिला बहादुरी का ईनाम, एटीएम तोड़ने की कोशिश करने वाले चोर को पकड़वाया था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
The watchman got the prize of bravery, was caught by a thief who tried to break the ATM.
रामनगर सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल अबुल कलाम चौकीदार को सम्मानित करते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। एक सप्ताह पूर्व बैंक के एटीएम और एक दुकान का शटर तोड़ने वाले चोर को पकड़वाने वाले चौकीदार को सीओ ने सम्मानित किया। साथ ही चोर को पकड़ने में शामिल एक होमगार्ड और एक सिपाही को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 29 नवंबर की रात नंदा लाइन स्थित केनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर चोर ने कैश निकालने की कोशिश की थी लेकिन वह असफल रहा था। इसके बाद वह एक दुकान का शटर तोड़ने लगा। इसी दौरान चौकीदारी कर रहे बालाराम ने उसे पकड़ लिया। हालांकि चोर हाथ छुड़ाकर भाग निकला लेकिन बालाराम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी कर रहे युवक की फोटो अपने मोबाइल में खींच ली।
विज्ञापन

साथी ही उसकी बाइक का नंबर भी लिख लिया और रात में गश्त कर रहे होमगार्ड ललित मोहन और सिपाही महेंद्र पाल को सूचना दी। जिसके बाद चोर को पकड़ा गया। रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने बालाराम को प्रमाण पत्र सहित एक हजार रुपये दिए। इस दौरान कोतवाल अबुल कलाम भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed