{"_id":"5f7a2ec78ebc3e9bc61caf10","slug":"the-village-head-of-basai-filed-a-case-against-the-former-head-accusing-him-of-obstructing-government-work-ramnagar-news-hld399306545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसई की ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान पर दर्ज कराया मुकदमा, सरकारी कामकाम में बाधा डालने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसई की ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान पर दर्ज कराया मुकदमा, सरकारी कामकाम में बाधा डालने का लगाया आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। बसई के पूर्व प्रधान के खिलाफ ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व प्रधान पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप है।
गांव की प्रधान पुष्पा देवी ने पूर्व प्रधान शेखरचंद्र पर आरोप लगाया कि वह सरकारी कार्यों में बाधा डाल रहे हैं और उन्होंने अभद्र व्यवहार भी किया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि पूर्व प्रधान शनिवार को ब्लॉक ऑफिस में मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे। पूर्व प्रधान को सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत ने आश्वासन देकर धरना समाप्त करने को कहा था। जिस पर उन्होंने धरना खत्म भी कर दिया था।