फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The train which went to Delhi full did not get any passengers on return

Nainital News: फुल होकर दिल्ली गई गाड़ी को वापसी में नहीं मिली सवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The train which went to Delhi full did not get any passengers on return
हल्द्वानी। त्योहार के बाद रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़ एक दिन में ही कम हो गई। सोमवार को दिल्ली रूट पर बसों का संचालन रविवार के मुकाबले 40 फीसदी गिर गया। दिल्ली गईं बसें वापसी में खाली लौटीं। इससे रोडवेज की आय पर असर पड़ा है। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के बाद रविवार को दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की बस अड्डे पर भीड़ लगी रही। हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की ओर से अकेले दिल्ली मार्ग पर ही 54 बसों का संचालन किया गया। वापसी में इन बसों को गिनुचुने यात्री मिले। सोमवार को बस अड्डे पर भी बसों को यात्री तलाशने पड़े। काठगोदाम डिपो इंचार्ज रघुवीर चौधरी ने बताया कि 29 बसों के मुकाबले 20 ही बसें दिल्ली मार्ग पर चलीं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे के अनुसार दिल्ली गईं बसों को वापसी में कम यात्री मिले। रूट पर 18 बसों का संचालन किया गया। बताया कि डिपो ने लक्ष्य तो हासिल कर लिया है लेकिन आय कम हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed