फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The throat of trust dried up with the sip of deception

Nainital News: धोखे की घूंट से सूख गया विश्वास का गला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The throat of trust dried up with the sip of deception
हल्द्वानी। लालकुआं-बरेली पैसेंजर ट्रेन में एक प्यास ने भरोसे की आखिरी सांसें छीन लीं। राजस्थान के खेमू कुशवाह को जहरखुरान युवक ने मिलावटी पानी पिलाया और बेहोश होने पर उसका लैपटॉप, मोबाइल और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद खेमू ने तहरीर दी। शनिवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जीआरपी को दी तहरीर में राजस्थान के बारां जिले के शाहबाद तहसील के ग्राम होड़ापुरा निवासी खेमू कुशवाह ने बताया कि वह तीन अक्तूबर को रेलवे स्टेशन लालकुआं में बरेली की गाड़ी पकड़ने आया था। स्टेशन पर उसे एक व्यक्ति मिला जिसने उसे अपनी बातों में उलझा दिया। बातचीत के दौरान युवक ने खेमू से उसकी खाली बोतल में पानी भरने की बात कही। फिर बोतल लेकर चला गया। कुछ समय बाद वह लौटा और पानी भरी बोतल उसे दे दी। ट्रेन (05402) में सवार होने पर उसने पानी पिया तो उसे बेहोशी छा गई। इस दौरान आरोपी युवक ने लैपटॉप, मोबाइल, पर्स में रखे 2-3 हजार रुपये और कपड़ों से भरा बैग चुरा लिया। बरेली में किसी ने उन्हें ट्रेन से उतारकर बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


मुकदमा बरेली जीआरपी में दर्ज हुआ था। वहां से मुकदमा यहां स्थानांतरित हुआ है। जांच की जा रही है। - कमल कोरंगा, एसओ, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed