{"_id":"6834d17d033b928f1a010f25","slug":"the-team-will-investigate-how-many-roads-were-dug-in-the-city-haldwani-news-c-8-1-hld1029-570386-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शहर में कितनी सड़कें खोदी जांच करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शहर में कितनी सड़कें खोदी जांच करेगी टीम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वह उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से शहर में पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करें। उन्होंने तीन दिन में निरीक्षण की रिपोर्ट मय फोटोग्राफ तलब की है।
कमिश्नर रावत का कहना है कि शहर में यूयूएसडीए की ओर से पेयजल और सीवर लाइन के लिए कई जगहों पर सड़कों को खोदा गया है। उन्हें पता चला है कि खोदी गई सड़कों को तत्काल भरा नहीं जा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि पूर्व में कार्य के दौरान खोदी गई सड़कों को तत्काल भरने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए थे। रावत का कहना है कि 23 मई को हुई समीक्षा बैठक में यूयूएसडीए के परियोजना निदेशक ने बताया था कि शहर में कराए जा रहे कार्यों में कहीं पर भी सड़कें खोदी नहीं गई हैं। आयुक्त ने तीनों अधिकारियों को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा है।