{"_id":"69013377ee866623f70a5389","slug":"the-team-that-came-to-catch-the-truck-bringing-goods-without-bill-returned-empty-handed-haldwani-news-c-8-1-hld1029-661084-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बगैर बिल के सामान ला रहे ट्रक को पकड़ने पहुंची टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बगैर बिल के सामान ला रहे ट्रक को पकड़ने पहुंची टीम बैरंग लौटी
Wed, 29 Oct 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पक्के बिल के बगैर बाहर से सामान लेकर ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे ट्रक को पकड़ने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को बैरंग लौटना पड़ा। देर रात तक प्रशासन की टीम ट्रक की तलाश करती रही लेकिन ट्रक पकड़ में नहीं आया।
किसी व्यक्ति ने मंगलवार शाम साढ़े चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट को दूरभाष पर सूचना दी कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक बगैर पक्के बिलों के माल लेकर पहुंचा है। इससे पक्के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आनन-फानन सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान दलबल के साथ ट्रांसपोर्ट नगर जा पहुंचे। कई जगह छापे मारे गए लेकिन कहीं भी ट्रक नहीं मिला। बाद में टीपीनगर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि उक्त ट्रक ने 3:35 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में प्रवेश किया था और सवा चार बजे वह ट्रांसपोर्ट नगर से बाहर निकल गया। टीम साढ़े चार बजे के बाद मौके पर पहुंची थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। आरटीओ को भी मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। माई सिटी रिपोर्टर