फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The team explored the possibilities of parking in Nainital

टीम ने नैनीताल में पार्किंग की संभावनाएं तलाशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
The team explored the possibilities of parking in Nainital
नैनीताल। मुख्य सचिव के निर्देश पर सोमवार को सड़क परिवहन मंत्रालय और जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने शहर का भ्रमण कर पार्किंग की संभावनाएं तलाशीं। भ्रमण के बाद टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग के लिए भूमि की समस्या को देखते हुए नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों मेें मल्टी स्टोरी पार्किंग के साथ साथ टनल पार्किंग निर्माण पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

नैनीताल में पार्किंग से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए सोमवार को नैनीताल में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार के नेशनल हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक कर्नल वरुण वाजपेयी और जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने शहर के डीएसए मैदान, अशोक सिनेमा हॉल, मल्लीताल स्थित लकड़ी टाल, तल्लीताल स्थित बस स्टैंड, भवाली रोड और हल्द्वानी रोड का निरीक्षण कर पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। महाप्रबंधक वाजपेयी ने बताया कि नैनीताल में कई जगह निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता कर नए पार्किंग स्थल निर्माण के लिए कुछ स्थानों का चयन किया जाएगा और उसके बाद रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा। तत्पश्चात शासन स्तर से संबंधित भूमि का भू-गर्भीय सर्वेक्षण कराकर भावी रणनीति तय की जाएगी। नैनीताल में मल्टी स्टोरी पार्किंग और टनल पार्किंग की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed