फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The student's mobile was sold for six thousand

छह हजार में बेच दिया था छात्रा का मोबाइल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The student's mobile was sold for six thousand
हल्द्वानी में ट्रंचिंग ग्राउन्ड के पास मिली किशोरी की लाश के बाद मौके पर मौजूद एसएसपी प्रीति प्र?
हल्द्वानी। छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की वारदात से क्षेत्र में लोग गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नशेड़ियों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। नशे और सट्टे का धंधा भी बंद होना चाहिए। उधर, पार्षद शकील अंसारी ने बताया कि दोनों ने हत्या करने के बाद छात्रा के मोबाइल को छह हजार रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन

मोर्चरी पर पहुंचे कांग्रेस नेता हाजी मतीन सिद्दीकी और पार्षद शकील अंसारी ने कहा कि नशे और सट्टे ने पूरे समाज को बर्बाद कर दिया है। यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में नशेड़ियों की संख्या बढ़ेगी। पार्षद शाकिर जावेद भी मोर्चरी पहुंचे थे। समाजसेवी रोमी वारसी ने कहा कि उनके क्षेत्र में कुछ तस्करों ने पूरे मोहल्ले को बर्बाद करना शुरू किया है। जमानत पर छूटने के बाद नशा तस्कर सीना तानकर घूम रहे हैं। ऐसे नशेड़ियों को कुछ लोगों की शह मिली हुई है। उधर बेटी का शव आने पर पूरे गली में मातम छा गया। लोगों का कहना था कि अब बहन बेटियां सुरक्षित नहीं नहीं है। माता और पिता का रोते-रोते हाल बुरा हो गया था।
विज्ञापन

पार्षद जीशान ने ढूंढने में की मदद
हल्द्वानी। पार्षद जीशान परवेज ने बताया कि छात्रा के गायब होने के बाद से ही उन्होंने ढूंढने में पुलिस की काफी मदद की। रात दिन पार्षद ने इस घटना मे परिवार के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed