{"_id":"687d4c3601699c5fa8016443","slug":"the-stubbornness-of-having-fun-is-dragging-us-to-the-mouth-of-death-nainital-news-c-240-1-shld1006-108831-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मौत के मुंह तक खींचकर ला रही मौज की जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मौत के मुंह तक खींचकर ला रही मौज की जिद
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। मौज-मस्ती का शौक लेकर नदी, झरनों में पहुंचने वाले लोग डूबने से अपनी जान गंवा रहे हैं। बीते दो वर्षों में रामगढ़, बेतालघाट, धारी और भीमताल क्षेत्र की नदी, झरनों में नहाते समय दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं।
पुलिस और प्रशासन की ओर से हर बार नदियों और वाटर फॉल में नहाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने के बाद भी लोग नहाना नहीं छोड़ रहे हैं। यही कारण है कि लोगों की जिद उन्हें मौत के मुंह में खींच ले जा रही है।
नदियों और वाटर फॉल में नहाने वालों पर सख्त कार्यवाही नहीं करेने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के नवीन सिंह, अनूप जीना, कन्नू गोस्वामी, खीम सिंह ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में कोसी, शिप्रा नदी और वाटर फॉल में नहाते समय डूबने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी लोग नहाना नहीं छोड़ रहे हैं। इसके चलते डूबने से लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से नदियों और वाटर फॉल में नहाने के लिए आने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।