{"_id":"68016da86bbfc2fd970c12ea","slug":"the-state-government-is-fully-prepared-for-the-char-dham-yatra-satpal-maharaj-haldwani-news-c-238-1-ntl1001-113741-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार चारधाम यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार : सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार चारधाम यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार : सतपाल महाराज
विज्ञापन
काबीना मंत्री सतपाल महाराज
नैनीताल। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के लिए पंजीकरण कराया है। सरकार ने उन जिलों के लिए 12 करोड़ 75 लाख का बजट दिया है, जहां से यात्रा गुजरेगी।
टीआरसी में पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री, दो मई को केदारनाथ, चार मई को बदरीनाथ धाम और 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। अब तक यमुनोत्री धाम के लिए 2,79,697, गंगोत्री धाम के लिए 2,89,774, केदारनाथ धाम के लिए 5,51745, बदरीनाथ के लिए 4,84,480 और हेमकुंड साहिब में 23,494 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। नैनीताल में रोपवे के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसमें जो भी समस्या आएगी उसका निदान किया जाएगा। यहां भी भौगोलिक परिवेश को देखते हुए विषय विशेषज्ञों की राय के बाद मार्ग पर वाहनों के दबाव को देखते हुए रोपवे के विकल्प को साकार किया जाएगा।
साधना ध्यान उपवन केंद्र का लोकार्पण किया
नैनीताल। मंत्री ने चौरसा में साधना ध्यान उपवन का लोकार्पण किया। इससे पूर्व आनंद लामा ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने रत्ना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित ध्यान केंद्र की सराहना की। देश-विदेश के लोगों का आह्वान किया कि वह ध्यान लगाने के लिए यहां पहुंचे। कहा कि इससे पर्यटन भी बढ़ेगा। इस मौके पर एचएच द शाक्य, गोंगमा त्रिचेन रिनपोछे, एचएच द शाक्य, त्रिजिन रत्न, वज्र रिनपोछे आदि रहे। संवाद