{"_id":"6a233c6b632c3dd99f0f14eb","slug":"the-stars-of-ratings-led-the-way-into-the-darkness-of-deception-haldwani-news-c-337-1-hld1039-133523-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धोखे के अंधकार में ले गए रेटिंग के सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धोखे के अंधकार में ले गए रेटिंग के सितारे
Sat, 06 Jun 2026 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। फाइव स्टार रेटिंग देकर कमाई के लालच में महिला से 15.47 लाख रुपये की ठगी हो गई। फेसबुक पर साधारण क्लिक ने उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम के रास्ते साइबर ठगों के ऐसे मायाजाल में फंसा दिया कि ऑनलाइन टास्क के नाम पर वह अपनी जमापूंजी गंवा बैठी। मामले में हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नीलियम कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर एक लिंक मिला था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया जहां 31 मई को उन्हें एक आसान ऑनलाइन काम बताया गया। इस काम के तहत नामी रेस्टोरेंट को 5-स्टार रेटिंग देनी थी।
अगले दिन ठगों ने महिला को टेलीग्राम से जुड़ने के लिए कहा। टेलीग्राम पर बातचीत के दौरान साइबर अपराधियों ने महिला का भरोसा जीत लिया और खुद को सरकारी प्रमाणित प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया। इसके बाद एक फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा गया।
विज्ञापन
महिला के अनुसार वेबसाइट पर टास्क पूरा करने और तकनीकी त्रुटियां दूर करने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराने के लिए कहा गया। ठगों के झांसे में आकर उन्होंने एक से तीन जून के बीच आईएमपीएस, क्विक पे और पेटीएम के माध्यम से कई बार में 15.47 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। लोग ऑनलाइन टास्क, निवेश और आसान कमाई के नाम पर दिए जाने वाले लुभावने प्रस्तावों से सतर्क रहें। - अमित कुमार, सीओ सिटी
सीओ सिटी बोले- सावधानी जरूरी
बैंक खाते, पासवर्ड, यूपीआई पिन और आधार से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
अनजान नंबरों या ईमेल से प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें।
जल्दी अमीर बनने या अधिक मुनाफा देने वाले ऑफरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें