फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The salesman took away Rs 1.90 lakh

सेल्समैन 1.90 लाख रुपये ले उड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
The salesman took away Rs 1.90 lakh
रामनगर (नैनीताल)। ठेके में कार्यरत सेल्समैन शराब कारोबारी के 1.90 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। शराब कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शराब कारोबारी विपिन कांडपाल की भवानीगंज स्थित देसी शराब की दुकान में हिमांशु पटवाल निवासी धुमाकोट पौड़ी गढ़वाल बतौर सेल्समैन काम करता है। कारोबारी कांडपाल ने बताया कि सेल्समैन के पास दो दिन की बिक्री के करीब एक लाख 90 हजार रुपये थे। जब उसने रुपये जमा नहीं किए तो फोन पर कारण जानने का प्रयास किया। पर उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। भवानीगंज पहुंचकर देखा तो दुकान बंद थी। कारोबारी ने बताया कि कोतवाली में सेल्समैन के गुम होने और रुपये ले जाने के बाबत तहरीर दी है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि शराब कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने सेल्समैन की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और उसको तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed