फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The rush to the front of the stage show of strength The strength shown by ticket aspirants

 मंच के सामने शक्ति प्रदर्शन की होड़ टिकट के दावेदारों ने दिखाई ताकत

Thu, 08 Dec 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Thu, 08 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The rush to the front of the stage show of strength The strength shown by ticket aspirants
भाजपा की परिवर्तन रैली में नारेबाजी करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
 परिवर्तन रैली के दौरान भाजपा नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन की होड़ मच गई। वजह साफ थी कई नेताओं को  आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट की मजबूत दावेदारी करना था। शक्ति प्रदर्शन करने वाला हर नेता मंच के सामने पहुंचने को आतुर था। इससे कार्यक्रम स्थल पर (गैलरी)में कई बार अव्यवस्था उत्पन्न हुई। इसको लेकर मंच से नेताओं को भीड़ हटाने का अनुरोध तक करना पड़ा। 
विज्ञापन


सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने थोड़ी नाराजगी के साथ एक दावेदार को अपने समर्थकों को ले जाने तक के लिए कह दिया। मंच से पूर्व सीएम व सांसद भुवन चंद खंडूरी संबोधित कर रहे थे, इसी बीच एक जुलूस पहुंच गया, तो उनको भी कहना पड़ा कि अगर यह भोंपू बजा, तो मेरा भोंपू सुनाई नहीं देगा, लेकिन इस नाराजगी और डॉट का असर कुछ ही देर तक रहा। कुछ देर बाद कोई और जुलूस पहुंचता और स्थिति जस की तस हो जाती थी।
विज्ञापन


 समर्थकों के इस तरह शोर मचाते हुजूम के साथ  पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, हेमंत द्विवेदी, रुद्रपुर  विधायक राजकुमार ठुकराल, खटीमा के विधायक पुष्कर धामी पहुंचे थे। खटीमा विधायक बैंड बाजे के साथ एक समर्थक के कंधे पर बैठकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नेताओं के समर्थकों ने बताया कि विधानसभा का टिकट पाने के लिए शक्ति प्रदर्शन जरूरी था।  काफी नेता अपने समर्थकों को बसों से लेकर आए थे। इसी प्रकार कई अन्य नेता गाजे बाजे के साथ रैली स्थल पर भीड़ का प्रदर्शन करने के लिए आए थे। सभा समाप्त होने पर कुछ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए दौड़ लगायी लेकिन उनकी मुराद अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed