{"_id":"6a4d4d5e56f0533a280a3e0e","slug":"the-route-from-the-jawaharnagar-settlement-via-haldwani-railway-station-has-been-closed-haldwani-news-c-337-1-hld1039-134309-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जवाहनगर की बस्ती वालों का हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से जाने वाला रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जवाहनगर की बस्ती वालों का हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से जाने वाला रास्ता बंद
Wed, 08 Jul 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन परिसर में अब कोई भी आसानी से आवाजाही नहीं कर सकेगा। रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए जवाहरनगर क्षेत्र की ओर से रास्ते को बंद कर दिया है। रेलवे लाइन से आवाजाही करने वालों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी नहीं होने के कारण पटरी पार बस्ती में रहने वाले लोग रेलवे लाइन पार कर स्टेशन के बीच से आवाजाही करते थे। इससे हादसा होने का भय बना रहता था। पूर्व में रेलवे ने यहां सीमांकन के तौर पर एंगल लगाए थे। अब उनमें टिन की चादर लगा दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन