{"_id":"61522b528ebc3e08fd10329d","slug":"the-relatives-of-pawan-kanyal-surrounded-the-kotwali-for-four-hours-haldwani-news-hld4395067193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन कन्याल के परिजनों ने चार घंटे तक कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन कन्याल के परिजनों ने चार घंटे तक कोतवाली घेरी
विज्ञापन
मृतक पवन कन्याल की मौत का खुलासा किए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी कोतवाली में धरना प्रदर्शन करत
हल्द्वानी। व्यवसायी पवन कन्याल के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सोमवार को कोतवाली और पुलिस कार्यालय पर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। परिजन एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को बुलाने की मांग कर रहे थे लेकिन वह नहीं आईं। आंदोलन की चेतावनी देकर जब परिजन चले गए तो एसएसपी परिजनों से मिलने के लिए उनके घर चली गईं। एसएसपी ने इस मामले में पांच टीमें गठित कर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
सुभाषनगर निवासी व्यवसायी पवन कान्याल का शव नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोगांव के पास भेड़िया पखान जंगल में 17 सितंबर की दोपहर सड़ी गली अवस्था में मिला था। परिजन शुरू से ही हत्या का आरोप लगा रहे थे। सोमवार की दोपहर 12 बजे परिजन समर्थकों के साथ कोतवाली आए और कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, आप के प्रवक्ता सुमित टिक्कू, मदन मोहन जोशी, छात्र नेता योगेंद्र सिंह बिष्ट, युवक कांग्रेस के नेता गुरप्रीत सिंह प्रिंस, भाजपा नेता चतुर सिंह बोरा भी वहां पहुंच गए। थाने में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सीओ शांतनु पाराशर और कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे एसएसपी को बुलाने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस कार्यालय (बहुउद्देशीय भवन) में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चार घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद शाम चार बजकर 10 मिनट पर परिजन घर के लिए चले गए। परिजनों का कहना था कि मंगलवार को पीपलपानी है। बुधवार को फिर एसएसपी के खिलाफ लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बेटियां पापा को बुलाती हैं, इन्हें आप रख लो
हल्द्वानी। पवन कन्याल की पत्नी बसंती ने गोद में चार माह की बेटी को लेकर आई थीं। रोते हुए बोलीं कि रोज दोनों बेटियां पापा को बुलाती है। पुलिस जब कातिलों को गिरफ्तार नहीं कर सकती तो बेटियों को समझाएं। वह पुलिसकर्मियों को बेटी को देने के लिए उठ खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
एसएसपी ने आधे घंटे तक की परिजनों से बात
हल्द्वानी। एसएसपी प्रियदर्शिनी शाम को पौने छह बजे पवन कन्याल के घर पहुंचीं। उन्होंने पवन की मां धर्मा, पत्नी बसंती और तीनों बहनों से आधे घंटे तक बातचीत की। एसएसपी ने कहा कि पवन भी उनके भाई जैसा था। यह भी भरोसा दिलाया कि सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के निर्देशन में पुलिस की पांच टीमें जांच करेंगी। विवेचना कोतवाल अरुण कुमार सैनी करेंगे। यदि परिजनों को किसी प्रकार की जानकारी लेनी है तो वे कोतवाल या एसपी सिटी से जानकारी ले सकते हैं।