फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The rape of a minor

नाबालिग से किया दुष्कर्म

Tue, 08 Mar 2016 01:13 AM IST
haldwani
haldwani Updated Tue, 08 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन

चोरगलिया (नैनीताल)। एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसके साथदुष्कर्म किया। शादी की बात करते ही वह मुकर गया और दूसरी जगह शादी करने पहुुुंच गया। दूसरी जगह शादी करने गये युवक के हरकतों की जानकारी मिलते ही वधू पक्ष के लोगों उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी वधू पक्ष के लोगों ने उस युवती को भी दी जिसके साथ युवक तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। 

विज्ञापन


पचुवाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहम्मद इमरान पुत्र मुहर्रम अली ग्राम सिसैया मेला घाट ऊधम सिंह नगर का तीन साल से उसके घर आना-जाना था। धीरे-धीरे उसका उनकी पुत्री प्यार हो गया। उनकी पुत्री ने बताया कि इमरान ने उससे शादी करने की बात कहकर कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन अब शादी की बात से मुकर रहा है।
विज्ञापन


एसआई संजय बृजवाल ने बताया कि युवती की उम्र 17 वर्ष है। जिसे मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। पाक्सो एक्ट के तहत युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। युवक इमरान अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed