फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The rank holder clashed with the cabinet minister of his government

दर्जाधारी अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्री से भिड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The rank holder clashed with the cabinet minister of his government
हल्द्वानी। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर की कैबिनेट मंत्री से भिड़ंत हो गई। वे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंत्री के पास गए थे। उनका पारा इतना चढ़ा कि उन्होंने मंत्री से कह दिया कि वह सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष पद को ताख पर रखकर आए हैं।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर सफाई कर्मियों की 14 सूत्री मांगों को लेकर कई समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मिलने गए थे। भीड़ में उनके बेटे और सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर सबसे आगे थे। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अजय राजौर को देखते ही सवाल किया कि तुम कैसे आ गए। अजय राजौर ने कहा कि कांग्रेस के बनाए गए ढांचे से सफाई कर्मचारी बहुत परेशान हैं। कर्मचारी भीख मांगने पर मजबूर हैं। कहा कि आप (बंशीधर भगत) मेरे मुखिया हैं। यदि समस्या का समाधान नहीं करेंगे तो सफाई कर्मी अनाथ हो जाएंगे। यदि सफाई कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं र्गइं तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
हल्द्वानी। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसडीएम मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफाई कर्मियों को बैरकेडिंग लगाकर रोक लिया। नोकझोंक के बाद एसडीएम ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से बातचीत की। कैबिनेट मंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद सफाई कर्मियों को आवास पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल माला पहनाकर जिंदाबाद के नारे लगाए
हल्द्वानी। आश्वासन से खुश सफाई कर्मचारी नेताओं ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed