{"_id":"6a04cfbd2d8cae936809fd23","slug":"the-ramnagar-dehradun-train-will-run-two-days-a-week-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-6627-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर-देहरादून ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर-देहरादून ट्रेन
Thu, 14 May 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 14 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर से देहरादून सीधी ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। इस ट्रेन को पहले सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को संचालित किया जाएगा।
बीते लंबे समय से रामनगर और देहरादून के लोग सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे। इसके लिए रेलवे की ओर से मंजूरी भी मिल गई थी। वहीं अब रेलवे ने सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को ट्रेन को संचालित करने का निर्णय लिया है। रामनगर के स्टेशन मास्टर रामकुमार वर्णवाल ने बताया कि रामनगर से सुबह 5:30 से ट्रेन देहरादून के लिए रवाना होगी और 12:40 मिनट पर देहरादून पहुचेगी। वहीं देहरादून से 3:55 मिनट पर ट्रेन रामनगर के लिए रवाना होगी और रात 11:30 मिनट पर रामनगर पहुंचेगी।