फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The problems of registered workers will be solved on priority: Satyal

पंजीकृत श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान: सत्याल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
The problems of registered workers will be solved on priority: Satyal
भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सत्यपाल जी को ज्ञापन सौंपते श्रमिक यूनियन के कुमा - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने कहा है कि पंजीकृत श्रमिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का पात्र श्रमिकों को समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सत्याल शुक्रवार को पिथौरागढ़ जाते समय कुछ देर के लिए यहां श्रम भवन के गेस्टहाउस में रुके थे। भवन निर्माण कर्मकार श्रमिक यूनियन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हंस पांडे ने भवन निर्माण श्रमिकों को हो रही समस्याओं के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण श्रमिकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएससी सेंटरों पर मनमाना शुल्क लेकर ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। आवेदन के बाद पंजीकरण होने पर कार्ड लेने के लिए डब्ल्यूएफसी केंद्रों में जाना पड़ रहा है जो शहरों से काफी दूर दराज के क्षेत्रों में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कार्ड लेते वक्त श्रमिकों से गूगल पेमेंट लिया जा रहा है जो सिर्फ एटीएम कार्ड से ही ट्रांसफर हो सकता है। ऐसे में हर श्रमिक के पास एटीएम कार्ड होना नामुमकिन है क्यों कि ज्यादातर श्रमिक अशिक्षित और अंगूठा छाप है। यह भी कहा कि जन्म, मृत्यु, विवाह, शिक्षा और समय-समय पर दी जाने वाले छाता, सिलाई मशीन, साइकिल सोलर लालटेन टूलकिट, महिला नेपकिन आदि की व्यवस्था समय सीमा के अंदर उपलब्ध नहीं कराई जा रही। उन्होंने मांग की कि डब्ल्यूएफसी सेंटर श्रेत्र के श्रम कार्यालय में ही खोले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों को पंजीकरण कार्ड लेते समय गूगल पेमेंट बंद कर नकद भुगतान लिया जाए। बोर्ड द्वारा दिए जाने वाला लाभ समय सीमा के अंतर्गत दिया जाए, ऑनलाइन आवेदन करते समय ओटीपी की व्यवस्था का सरलीकरण किया जाये क्योंकि हर श्रमिक शिक्षित नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed