{"_id":"5e6e83148ebc3ea7c94efe4a","slug":"the-population-of-drinking-water-is-80-thousand-haldwani-news-hld377348281","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल को तरसी 80 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल को तरसी 80 हजार की आबादी
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो दिनों तक हुई भारी बारिश से गौला बैराज में बनाया गया अस्थायी बंधा टूट गया। इस कारण रविवार को प्लांट की आपूर्ति ठप होने से शहर की करीब 80 हजार की आबादी को पूरे दिन पानी नहीं मिला। इधर, जलसंस्थान कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से टैंकरों से पेयजल वितरण व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है।
बीते दो दिनों में हुई मूसलाधार बारिश से गौला बैराज में बनाया गया अस्थायी बंधा टूट गया। इससे शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को पेयजल सप्लाई ठप हो गई। बंधा टूटने की जानकारी मिलने पर जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना और सिंचाई विभाग के एसई संजय शुक्ल रविवार सुबह से ही गौला बैराज में बंधे की मरम्मत कराने में डटे रहे, लेकिन बंधे की आंशिक मरम्मत ही हो पाई है।
जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट को अब भी निर्बाध पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। रविवार देर शाम तक शहर की पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्रभारी जेई रवित साह ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट को पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। गौला से जुड़े इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
गौला में बह गई थी मशीन
गौला बैराज में अधिक पानी आने से मरम्मत कार्य में लगी मशीन और शटरिंग बह गई। मजदूरों ने बमुश्किल इस सामग्री को समेटा।
गौला से ट्रीटमेंट प्लांट को पानी तो छोड़ दिया गया है लेकिन पानी काफी कम मात्रा में प्लांट को मिल रहा है। जिस वजह से प्लांट भरने में समय लग रहा है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पर्याप्त पानी वितरित कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।
-विशाल कुमार सक्सेना, ईई जलसंस्थान
गौला बैराज का बंधा टूटने की जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही बंधे की मरम्मत का काम शुरू करा दिया था। सुबह नौ बजे ट्रीटमेंट प्लांट को पानी भी छोड़ा गया। बंधे से सप्लाई शुरू कराने में कम से कम तीन दिन का समय लगता है लेकिन दिनभर प्लांट में मौजूद रहकर जलसंस्थान को पानी दे दिया गया। शीघ्र बंधे की मरम्मत का काम पूरा कर दिया जाएगा।
- संजय शुक्ल, एसई सिंचाई विभाग
यहां बंटा टैंकरों से पानी
जलसंस्थान के जेई एनसी जोशी ने बताया कि रविवार को बजूनिया हल्दू, पनियाली, कत्था फैक्ट्री, जेल परिसर, विकास नगर गली नंबर दो से पांच, दमुवाढूंगा, संगम विहार, रोडवेज डिपो आदि इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा गया।
यहां रही अधिक किल्लत
बिठौरिया, पीलीकोठी, कुसुमखेड़ा, कठघरिया, कोहली कॉलोनी, ब्लॉक, लालडांठ, कुसुमखेड़ा, घूनी नंबर एक, घूनी नंबर दो, भगवानपुर, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, लोहरियासाल तल्ला, मल्ला, डेढ़ी पुलिया, शीशमहल आदि इलाकों में सप्लाई पूरी तरह ठप रही।
सोमवार को भी गड़बड़ा सकती है सप्लाई
गौला बैराज से ट्रीटमेंट प्लांट को पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। रात में भी प्लांट पूरी तरह नहीं भरे गए तो सोमवार को भी शहर के तमाम इलाकों में पेयजल सप्लाई गड़बड़ा सकती है। फिलहाल जलसंस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारी सप्लाई सामान्य बनाने के प्रयास कराने में लगे हैं।
36 मिलीमीटर हुई बारिश
शनिवार शाम को तेज बारिश होने से पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई। गौला बैराज सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह गौला बैराज में 36 मिमी बारिश रिकार्ड की गई जबकि शुक्रवार को 33 मिमी बारिश हुई थी। गौला बैराज में शनिवार को 1409 क्यूसेक पानी था, जो बढ़कर आज सुबह 2705 क्यूसेक रहा।