{"_id":"6ac2b5ed0c141b8721074c65","slug":"sports-college-becomes-judo-champion-haldwani-news-c-337-1-ha11015-137471-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्पोर्ट्स कॉलेज बना जूडो चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्पोर्ट्स कॉलेज बना जूडो चैंपियन
Mon, 05 Oct 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने रविवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून विजेता बना। नैनीताल उपविजेता और ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर रहा।
रविवार को स्पर्धा का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी पृथ्वी पाल सिंह रावत ने किया। अंडर-14 वर्ग में नैनीताल के सौरभ बोरा (25 किलो), मयंक मेहरा (30 किलो) व लक्ष्य शाही (50 किलो, देहरादून के समीर सिंह (35 किलो), स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रिंस पाल (40 किलो) ने स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-17 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के वैभव पाल (40 किलो), स्वराज (45 किलो) व हिमांशु (60 किलो), नैनीताल के दिवाकर रावत (50 किलो), कार्तिक बोरा (55 किलो) ने स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के गौरव रावत (40 किलो), गौरव आर्य (73 किलो) ऊधमसिंह नगर के रोहित (45 किलो), आयुष (50 किलो) ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
निर्णायक नैनीताल जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव दिनेश कुमार, सोहन सिंह रावत, दीपक सिंह रहे। वहां जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा व राहुल पवार, सुरेंद्र सिंह अधिकारी, हरगोविंद पाठक, मनोज कुमार पीपी गरजोला, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -खिलाड़ियों के अभ्यास के समय में बदलाव
हल्द्वानी। खेल विभाग ने नियमित और शौकिया खिलाड़ियों के अभ्यास समय में बदलाव किया है। खिलाड़ी छह से आठ और शाम को तीन से छह बजे तक प्रशिक्षण लेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि दिन छोटे होने आउटडोर अभ्यास का समय प्रभावित होता है। यह प्रक्रिया फरवरी माह तक जारी रहेगी। बिना पंजीकरण के मैदानों में प्रवेश नहीं होगा। संवाद
-- -
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में हल्द्वानी के कौस्तुभ ने जीता स्वर्ण
हल्द्वानी। सीएम चैंपियनशिप में हल्द्वानी के तैराक कौस्तुभ भट्ट ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। देहरादून में तीन से चार अक्टूबर तक आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। आठवीं के छात्र कौस्तुभ आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल के छात्र हैं। संवाद