Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The politics of Nainital district has been repeating the same story since the last two assembly elections

राजनीति: दो विधानसभा चुनावों की एक ही कहानी, छह में पांच सीटें भाजपा के खाते में; कांग्रेस के हिस्से आई एक सीट

Thu, 12 Nov 2026 11:35 AM IST
Heera चंद्रेश पांडे
चंद्रेश पांडे Published by: Heera Updated Thu, 12 Nov 2026 11:35 AM IST
सार

नैनीताल जिले की राजनीति में पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) से एक ही कहानी दोहराई जा रही है। जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा काबिज रही, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट (हल्द्वानी) पर संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
The politics of Nainital district has been repeating the same story since the last two assembly elections
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले की राजनीति पिछले दो विधानसभा चुनावों से एक ही कहानी दोहरा रही है। यहां जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा काबिज रही है तो वहीं कांग्रेस को एक सीट पर ही संतोष व्यक्त करना पड़ा है। इस एक दशक में भाजपा एक निर्दलीय विधायक को अपने खेले में लेने में सफल रही है।

विज्ञापन

2017 में भाजपा ने नैनीताल, रामनगर, भीमताल, लालकुआं और कालाढूंगी में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को हल्द्वानी सीट पर जीत मिली। इसी की पुनरावृत्ति 2022 में भी हुई। इस एक दशक में फर्क सिर्फ इतना पड़ा कि 2017 में भीमताल निर्दलीय के पास था जो 2022 में भाजपा के खाते में आ गया। वर्ष 2017 और 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि इन दोनों चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों का ही वोट प्रतिशत बढ़ा है लेकिन कांग्रेस इस बढ़त को जीत में तब्दील नहीं कर सकी।

विज्ञापन

कहां किसे कितने वोट मिले

लालकुआं : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 में भाजपा को 44,293 और 2022 में 46,307 वोट मिले थे।। कांग्रेस 17,185 से बढ़कर 28,780 पर पहुंची। कांग्रेस के 11 हजार वोट बढ़े लेकिन फिर भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा। तब पूर्व सीएम हरीश रावत जैसे बड़े चेहरे के बाद भी भाजपा का कोर वोट नहीं टूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालाढूंगी : 2017 में भाजपा को 45,704 वोट और 2022 में 67,847 वोट मिले। कांग्रेस भी 25,107 से बढ़कर 43,916 पर पहुंची, लेकिन भाजपा की जीत का अंतर 20,597 से बढ़कर 23,931 हो गया। कांग्रेस को यहां भी कुछ विशेष हाथ नहीं लगा।

हल्द्वानी : 2017 के मुकाबले 2022 में यहां कांग्रेस का वोट 43,786 से बढ़कर 50,116 हुआ। भाजपा का भी 37,229 से 42,302 पहुंचा। जीत का अंतर 6,557 से बढ़कर 7,814 हुआ। यानी हल्द्वानी में कांग्रेस का गढ़ और मजबूत हुआ।

भीमताल : 2017 में भीमताल विधानसभा सीट जिले पर कांटे की टक्कर हुई। निर्दलीय राम सिंह कैड़ा ने 18,878 प्राप्त कर चुनाव जीता। तब यहां भाजपा के गोविंद सिंह बिष्ट को 15,432 वोट मिले जबकि कांग्रेस के दान सिंह भंडारी को 14,702 वोट पर संतोष करना पड़ा। इस सीट पर जीत का अंतर 3,446 वोट का ही रहा। वर्ष 2022 में यहां से भाजपा के राम सिंह कैड़ा जीते। उन्हें 25,632 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के दान सिंह भंडारी को 15,788 वोट मिले। इस वर्ष यहां जीत का अंतर 2017 के चुनाव से बढ़कर 9,844 वोट पहुंच गया।

रामनगर : यहां से भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट 2017 में 8,611 वोट से जीते थे। उन्हें 35839 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के रंजीत सिंह रावत को हराया। वर्ष 2022 में फिर वह चुनाव जीते लेकिन तब उन्हें 31,094 वोट मिले। इस बार उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र सिंह पाल को हराया था।

यहां दोनों नेताओं ने बदल ली पार्टी
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की चुनावी कहानी पूरे प्रदेश में कहीं नहीं मिलेगी। 2017 में संजीव आर्य भाजपा से जीते, उन्होंने कांग्रेस की सरिता आर्य को हराया था। वर्ष 2022 में चुनाव आते-आते संजीव और सरिता दोनों ने पार्टी बदल ली। सरिता ने भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ा और जीता मगर संजीव कांग्रेस में शामिल होने के बाद चुनाव हार गए। इस सीट पर हार-जीत का अंतर लगभग 7-8 हजार ही रहा। यानी यहां वोट पार्टी को नहीं, चेहरे को मिला था।

हल्द्वानी सीट पर कांग्रेस की मजबूती के कारण
पहला पूर्व मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश का 20 साल का जनाधार। 2022 में इंदिरा के बेटे सुमित को सहानुभूति वोट मिला। दूसरा हल्द्वानी शहरी सीट है, यहां अलग-अलग धर्मों के मतदाता हैं। एक बड़ा क्षेत्र मुस्लिम बहुल है। माना जाता है कि कांग्रेस यहां से हमेशा ही मजबूत रहती है। तीसरा भाजपा ने 2017 और 2022 दोनों बार एक ही चेहरे पर दांव लगाया। चेहरा नहीं बदला, तो नतीजा भी नहीं बदला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed