फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The people of Jantawal village entered the new year after spending the night in darkness

Nainital News: जंतवाल गांव के लोगों ने अंधेरे में रात गुजारकर नए साल में किया प्रवेश

Wed, 01 Jan 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 01 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The people of Jantawal village entered the new year after spending the night in darkness
भीमताल। ग्राम पंचायत जंतवाल गांव के ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारकर नए साल का स्वागत करना पड़ा। इस गांव में सात दिन से बिजली नहीं है, जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा है। बिजली नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। साथ ही पानी का इंतजाम करना भी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव के नरेंद्र जंतवाल, मोहन सिंह, गोविंद सिंह, प्रकाश जंतवाल, हेमंत सिंह और आन सिंह ने बताया कि सात दिन से बिजली नहीं आने से 30 से 35 परिवारों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है और ऊर्जा निगम बेखबर बना हुआ है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बाद भी गांव में आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन की बैटरी खत्म होने पर बाजार जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव की बिजली बहाल करने के साथ ही जंतवाल गांव की बिजली आपूर्ति को तल्लीताल की लाइन से जोड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed