फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The patchwork of Kathgodam Road started falling apart within a day.

Nainital News: एक दिन में ही उधड़ने लगा काठगोदाम रोड का पेचवर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The patchwork of Kathgodam Road started falling apart within a day.

विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम रोड पर हो रहे पेच वर्क के काम पर फिर सवाल उठ रहे हैं। नैनीताल के हनुमानगढ़ से रूसी तक किया पेचवर्क एक दिन में ही उखड़ने लगा है। इससे सड़क में फैले कंकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।


बता दें कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते विभागों ने जल्दबाजी में सड़कों के गड्ढे भर तो दिए, लेकिन कार्य की गुणवत्ता निम्न स्तर की होने से पेच से डामर उखड़ने लगा है। इधर एनएच की ओर से बीते शुक्रवार की शाम को काठगोदाम-नैनीताल रोड पर ज्योलीकोट से बल्दियाखान तक पेच कार्य कराया गया, लेकिन शनिवार को पेच उखड़ गया। रविवार को हनुमानगढ़ से रूसी क्षेत्र तक काम हुआ लेकिन यहां भी सोमवार को डामर उखड़ने लगा है। सड़क पर बिखरे हुए रेता के कंकर अब बाइक सवारों के लिए मुसीबत बन गए हैं। एक ही दिन में उखड़े पेच कार्य को देख लोगों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि वह पेच कार्य का निरीक्षण कर दोबारा कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed