फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The organization organized a massive protest rally against the UGC regulations.

Nainital News: यूजीसी के नियमों के विरोध में संगठन ने निकाली महाआक्रोश रैली

Sun, 22 Feb 2026 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 22 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The organization organized a massive protest rally against the UGC regulations.
यूजीसी के ​खिलाफ  रैली निकालते सवर्ण समाज के लोग।    संवाद
हल्द्वानी। सवर्ण शक्ति संगठन ने महाआक्रोश रैली निकालकर यूजीसी के नियमों का विरोध किया। शनिवार को संगठन के संयोजक प्रकाश हर्बाेला और सह संयोजक भुवन भट्ट के नेतृत्व में आयोजित रैली रामलीला मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां लोगों ने यूजीसी नियमों के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इसे प्रावधान को जातीय आधार पर विभाजन को बढ़ावा देने वाला बताया।
विज्ञापन



प्रकाश हर्बाेला ने कहा कि यूजीसी नियमों में सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव की शिकायतों को महत्व नहीं दिया गया। विगत वर्ष की योजना में शामिल कुछ दंडात्मक प्रावधानों को अंतिम नियमों से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस नियमों में एससी, एसटी व ओबीसी छात्रों की सुरक्षा और सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह रैली सरकार को चेतावनी है। यदि सरकार ने मांगों पर विचार नहीं किया तो सवर्ण महासम्मेलन आयोजित कर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। सह संयोजक भुवन भट्ट ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि इक्विटी बोर्ड में एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और दिव्यांग वर्ग के प्रतिनिधित्व को अनिवार्य कर सामान्य वर्ग की उपेक्षा की जा रही है। वोट बैंक के खातिर थोपे जा रहे नियमों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आखिर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम एलएम रयाल को सौंपा। वहां तेज सिंह कार्की, तरुण वानखेडे, लखन निगल्टिया, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी, प्रताप जोशी, अनिता जोशी, काजल खत्री, बबीता जोशी, प्रभा खनका, परमजीत कौर, सुरेंद्र नरूला, अमर सिंह ऐरी, कंचन रौतेला, पूरन भट्ट, दरबान सिंह, योगेश शर्मा, आरपी सिंह, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed