फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The officer disappeared Tehsil Day

तहसील दिवस से तहसीलदार गायब

Wed, 02 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Wed, 02 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

तहसील दिवस में तहसीलदार और प्रमुख विभागों के अफसरों के नहीं पहुंचने पर मंगलवार को फरियादियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम तहसील दिवस में पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनी।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह दस बजे से तहसील में फरियादी समस्या लेकर पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे तक तहसील में कुछ विभागों के अफसर ही पहुंचे।

खुद तहसीलदार भी गायब रहे। तहसीलदार के नहीं पहुंचने पर फरियादियों ने हंगामा कर नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम पंकज उपाध्याय तहसील पहुंचे।

एसडीएम को देख लोग शांत हुए और समस्या दर्ज कराने लगे। एसडीएम ने एक-एक कर समस्याएं सुनी। अधिकतर लोग राशन कार्ड, पेंशन और बिजली, पानी, सड़क, गैस को लेकर परेशान थे।

विज्ञापन


 सर्वाधिक शिकायतें खाद्य विभाग के बीपीएल कार्ड नहीं बनाने, कोटे का राशन नहीं देने, जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं किए जाने से संबंधित थी।

एसडीएम ने खाद्य विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से आएंगे।

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि दर्ज शिकायतों और समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। जिसका निस्तारण विभागों को करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed