{"_id":"579124284f1c1bc148c4b8b8","slug":"the-nine-wounded-by-stray-dogs-to-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में आवारा कुत्तों ने फिर नौ को किया जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में आवारा कुत्तों ने फिर नौ को किया जख्मी
nainital
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरोवर नगरी नैनीताल में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है। बृहस्पतिवार को फिर मल्लीताल क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने नौ लोगों को जख्मी कर दिया। सभी का बीडी पांडे जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। कुत्ते छोटे बच्चों को अधिक निशाना बना रहे हैं।
बता दें बीते दिवस भी कुत्तों ने 21 लोगों को काटा था। बृहस्पतिवार को स्पर्श (8), मनोज (18), निहान (8), रेहान (10), भीम (57), अनिल (18), फईम (17), विशाल (6) तथा विष्णु (5) को जख्मी कर दिया। अधिकांश लोगों के हाथ और पांव पर ही काटा गया है। कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए इन दिनों स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने खुद ही जा रहे हैं।
कुत्तों का रॉयल होटल कंपाउंड, मेट्रोपोल, बेकरी कंपाउंड, नैनीताल क्लब चौराहा आदि क्षेत्रों में ज्यादा आतंक है। नगर के लोगों ने पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है जिससे उन्हें आवारा कुत्तों से निजात मिल सके।