फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The news of four youths drowning in the lake created panic

झील में चार युवकों के डूबने की सूचना से मची खलबली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The news of four youths drowning in the lake created panic
नैनीताल। रविवार दोपहर बाद चार युवकों के झील में डूबने की सूचना से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। मूसलाधार बारिश के दौरान पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। नाव लेकर युवकों की तलाश में की तो झील के बीच में चार युवक तैरते नजर आए। पुलिस ने चारों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मूसलाधार बारिश के बीच कोतवाली और तल्लीताल पुलिस समेत एसडीआरएफ, दमकल और जल पुलिस के जवान रेस्क्यू करने निकले। तल्लीताल पुलिस के जवान शिवराज राणा भी नाव से बीच झील में पहुंच गए। उन्होंने झील में जाकर देखा तो कुछ युवक तैर रहे थे। पुलिस चारों युवकों को झील से निकालकर तल्लीताल थाने लाई। पूछताछ पर दो युवक स्थानीय निकले जबकि दो अधिवक्ता बताए जा रहे हैं। हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन कर झील में तैरने पर पुलिस ने चारों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed