फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Nainital High Court reprimanded the Senior Superintendent of Police

Nainital News: हाईकोर्ट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लगाई फटकार, कहा- मतदान स्थल के निकट कैसे पहुंचे हथियारबंद ?

Tue, 19 Aug 2025 10:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 19 Aug 2025 10:34 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव मामले की सुनवाई सोमवार को हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने पुलिस पर सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा कि निषेधाज्ञा के बावजूद काउंटिंग स्थल के निकट हथियारबंद लोग कैसे पहुंच गए।

विज्ञापन
The Nainital High Court reprimanded the Senior Superintendent of Police
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव मामले की सुनवाई सोमवार को हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने पुलिस पर सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा कि निषेधाज्ञा के बावजूद काउंटिंग स्थल के निकट हथियारबंद लोग कैसे पहुंच गए लापता बताए जा रहे पांच सदस्य भी कोर्ट में प्रस्तुत हुए हंलांकि कोर्ट ने उनके बयान नहीं लिए। मामले की सुनवाई आज मंगलवार को भी जारी रहेगी। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर और जस्टिस आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। डीएम ने 14 अगस्त की रात में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटों की काउंटिंग कराए जाने के निर्देश पर काउंटिंग की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सारी प्रक्रिया की तीन कैमरों में रिकॉर्ड की गई और परिणाम सील बंद कर सुरक्षित रख दिया गया जिस पर कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही कार्यवाही होगी।

विज्ञापन

 

कोर्ट ने नैनीताल की डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए कि वे अब तक इस मामले में हुई सभी कार्यवाहियों का विस्तृत विवरण एफिडेविट के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत करें। एसएसपी ने वायरल वीडियो में अपहरण करते देखे गए सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा किया।

विज्ञापन

 

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कपिल सिब्बल के जूनियर वकील कामत ने रीपोलिंग की मांग की, अभी इस पर सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने कहा कि वह अभी केवल चुनाव के दिन हुई घटनाओं से संबंधित प्रकरण पर ही सुनवाई कर रही है। हाईकोर्ट ने एसएसपी को फटकार लगाते हुए पूछा कि हथियारबंद लोग कैसे काउंटिंग स्थल के निकट पहुंचे, पुलिस क्या कर रही थी। कोर्ट ने कहा कि कि नैनीताल सिर्फ पर्यटक स्थल नहीं है, यहां हाईकोर्ट भी है। वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते कोर्ट ने नाराजगी जताई और कहा कि हम अंधे नहीं हैं, एसएसपी अपराधियों का बचाव करते लग रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि क्यों न एसएसपी का ट्रांसफर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


लापता सदस्यों की बात सुनने से किया इन्कार: सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में पेश हुए पांच लापता सदस्यों के संबंध में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम उनकी कहानी नहीं सुनना चाहते हैं। वे अपनी बात का पहले ही खंडन कर चुके हैं।


डीएम-एसएपी से मांगा ब्योरा: जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव और सदस्यों के अपहरण प्रकरण पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नैनीताल की डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए कि वे अब तक इस मामले में हुई सभी कार्यवाही का ब्योरा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed