{"_id":"699cba1e07bcc88612064a42","slug":"the-municipality-illuminated-the-city-but-did-not-pay-the-bill-nainital-news-c-238-1-ntl1001-123009-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पालिका ने शहर रोशन किया नहीं भरा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पालिका ने शहर रोशन किया नहीं भरा बिल
Tue, 24 Feb 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। ऊर्जा निगम ने नगर पालिका परिषद को शहर में स्ट्रीट लाइट के 3.98 करोड़ रुपये बकाया बिल भुगतान का नोटिस भेजा है। निगम ने इस वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले बकाया राशि के भुगतान की मांग की है।
नगर पालिका परिषद ने वित्त वर्ष 2017-2018 तक ऊर्जा निगम को बिलों का नियमित भुगतान किया था। इसके बाद लगभग 30 से 35 लाख रुपये के वार्षिक बिलों के सापेक्ष आंशिक भुगतान ही किया गया। इससे पालिका पर राशि बढ़ती चली गई और अब यह 3.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सहायक अभियंता रमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2017 तक पालिका ने ऊर्जा निगम को बिलों का नियमित भुगतान किया था। बीते नौ वर्षों में आंशिक भुगतान के कारण बकाया राशि में वृद्धि हुई है। अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बकाया राशि के लिए नोटिस जारी किया है।