फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The municipality cancelled the notices of 62 persons

Nainital News: पालिका ने 62 व्यक्तियों के नोटिस किए निरस्त

Sat, 03 May 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The municipality cancelled the notices of 62 persons
नैनीताल में धक्का मुक्की के दौरान डॉ.सचिदानंद एवं हिंदुवादी संगठन से जुड़े लोग। संवाद
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को रूकुट कंपाउंड क्षेत्र से 62 लोगों को अतिक्रमण हटाने का दिया गया नोटिस वापस ले लिया गया है। शुक्रवार को पालिका ने नोटिस निरस्त दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम वंदना के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों में अतिक्रमण चिह्नित अभियान चलाया गया। इस दौरान बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान समेत नगर पालिका की सीमा में रहने वाले 62 व्यक्तियों को नोटिस चस्पा कर तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी ने बताया कि सभी नोटिस निरस्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


सभासदों ने आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की
नैनीताल। नगर पालिका के सभासदों ने बालिका से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के माध्यम से डीएम वंदना को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक काम किया है। इससे शहर में अशांति का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद अंकित चंद्रा, मुकेश जोशी मंटू, काजल आर्य, जीनू पांडे, गजाला कमाल, भगवत रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed