फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The municipality also took away the goods of six shopkeepers, removed from the vending zone.

नगर पालिका ने वेंडिंग जोन से हटाए फड़, छह दुकानदारों का सामान भी कब्जे में लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
The municipality also took away the goods of six shopkeepers, removed from the vending zone.
नैनीताल में फड़ कारोबारी पालिका ईओ से वार्ता करते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मल्लीताल पंत पार्क के वेंडिंग जोन में नियमों की अनदेखी कर फड़ लगाने वालों के खिलाफ पालिका सख्त हो चुकी है। रविवार को भी पालिका की टीम ने दस से ज्यादा फड़ हटाने के साथ छह दुकानदारों का सामान कब्जे में लिया।
विज्ञापन

इओ अशोक कुमार वर्मा रविवार सुबह नौ बजे पुलिस टीम के साथ पंत पार्क के वेंडिंग जोन में पहुंचे तो कई फड़ व्यवसायियों ने दुकानें सजा ली थी।
इओ के निर्देश पर तय समय से पहले फड़ लगाने पर पालिका ने छह दुकानदारों का सामान कब्जे में ले लिया। साथ ही दस से ज्यादा फड़ वालों को हटाया। इस दौरान फड़ व्यवसायियों और पालिका कर्मचारियों के बीच तकरार भी हुई। रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद ने कहा कि यदि 121 से ज्यादा लोग दुकानें लगा रहे हैं तो उन पर कार्रवाई करना पालिका की जिम्मेदारी है। पात्र व्यक्तियों को परेशान न किया जाए। उन्होंने पालिका से ठेले खड़े करने के लिए व्यवस्था करने की मांग उठाई। इस दौरान कोतवाल अशोक कुमार सिंह, टीएस लता आर्या, हिमांशु चंद्रा, दीपराज, ललित कांडपाल, सपना चौधरी, शाहिद मौजूद थे।
विज्ञापन

शाम चार से छह बजे तक फड़ लगाने का समय
नैनीताल। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 16 सितंबर से 14 मार्च तक शाम चार से छह बजे और 15 मार्च से 15 सितंबर तक शाम पांच से आठ बजे तक फड़ लगाए जा सकते हैं। वहीं, रविवार को अधिकतर फड़ वाले दोपहर दो बजे ही पंत पार्क में फड़ लगाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed