फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Municipal Chairman shed tears when his name was not taken from the stage.

Nainital News: मंच से नाम नहीं लेने पर पालिकाध्यक्ष के छलके आंसू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Chairman shed tears when his name was not taken from the stage.
नैनीताल। विंटर कार्निवाल के दौरान कांग्रेस से जुड़ीं पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भावुक हो गई। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक गए। पूरे कार्यक्रम में मंच से नगर के पहले व्यक्ति का नाम तक न लेने और सभासदों से दुर्व्यवहार करने पर उन्होंने भारी स्वरों में आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति का मंच है और संस्कृति समेत पर्यटन के विकास के लिए है। यहां ये ही सर्वोपरी होना चाहिए न कि राजनीति। इस पर उद्घोषक ने उन्हें संबोधन के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं गईं और फिर विधायक सरिता आर्या ने सभा को संबोधित किया। आरोप लगाया कि बीते तीन दिनों से उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसके बाद वह मंच से उतरकर कार्यक्रम छोड़कर जाने लगीं। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें मनाया। इस पर वह कार्यक्रम में आई लेकिन मंच पर नहीं गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed