फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The mining mafia pelted stones at Ranger and his team

रेंजर और उनकी टीम पर खनन माफिया ने किया पथराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
The mining mafia pelted stones at Ranger and his team
रामनगर (नैनीताल)। अवैध खनन की सूचना पर खड़ंजा गेट पर पहुंची रेंजर और उनकी टीम पर खनन माफिया ने पथराव कर दिया। इसमें वन विभाग के वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टीम किसी तरह जान बचाकर लौट आई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक खनन माफिया फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार तड़के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कोसी के रेंजर हरेंद्र रावत को सूचना मिली कि खड़ंजा गेट पर अवैध खनन हो रहा है। इस पर वह टीम के साथ खड़ंजा गेट पर पहुंचे, जहां टीम ने एक डंपर को पकड़ लिया। इस दौरान 20 से 25 लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। पथराव में रेंजर की जीप का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत ये रही कि पथराव में कोई भी वन कर्मी घायल नहीं हुआ। रेंजर और उनकी टीम किसी तरह से जान बचाकर लौट आई और पीरूमदारा चौकी में पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख खनन माफिया फरार हो गए। मौके पर खड़े तीन वाहनों को जब्त कर पुलिस टीम चौकी ले आई। वहीं डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि पुलिस में तहरीर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि रेंजर की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed