फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The middle-aged man was not found in the dump

ढेला में बहे अधेड़ का नहीं चला पता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The middle-aged man was not found in the dump
रामनगर/मालधनचौड़। ढेला नदी के तेज बहाव में बहे व्यक्ति का छह घंटे तक बचाव अभियान चलाने के बाद भी पता नहीं चल सका है। अंधेरा होने के चलते सोमवार देर शाम रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। आज सुबह से टीम अधेड़ को दोबारा खोजेगी।
विज्ञापन

मालधन नंबर सात निवासी कृष्ण स्वरूप (47) पुत्र रामदास सोमवार दोपहर साढ़ेे 12 बजे ढेला नदी को पार कर रहा था। पहाड़ों में बारिश के चलते ढेला नदी में पानी काफी ज्यादा था। पानी के बहाव का अंदाजा नहीं होने से कृष्ण स्वरूप नदी पार करने के दौरान बह गया। आसपास के युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने करीब छह घंटे तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन कृष्ण स्वरूप का पता नहीं चल सका। कोतवाल अबुल कलाम, मालधन चौकी प्रभारी जगवीर सिंह ने परिजनों से अधेड़ के बारे में जानकारी ली और उन्हें ढूंढने का आश्वासन दिया। अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि पानी गंदा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाई हुई। हेमपुर डिपो तक टीम ने कृष्ण स्वरूप की खोजबीन की। अंधेरा होने के चलते अभियान को रोक दिया गया। अब मंगलवार को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद कृष्ण स्वरूप की पत्नी कुंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अधेड़ के तीन बेटे और दो बटिया हैं। कृष्ण स्वरूप मजदूरी और खेती कर परिवार चलाते हैं। पुलिस के अनुसार गांव के राकेश कुमार ने ढेला नदी पार करने के दौरान राम स्वरूप को सचेत किया था। उसने जोर से चिल्लाकर कहा था कि नदी में तेजी से पानी आ रहा है। नदी पार करने की कोशिश में वह अपनी जान जोखिम में न डाले, लेकिन उसने नहीं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed