{"_id":"6a57dd9453f6f8ec7501e464","slug":"the-merit-list-for-the-first-semester-of-graduation-will-now-be-released-on-friday-nainital-news-c-238-1-shld1023-128255-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची अब शुक्रवार को होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची अब शुक्रवार को होगी जारी
Thu, 16 Jul 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्नातक (यूजी) प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी। परिसर की निदेशक के मुताबिक, प्रवेश आवेदन फॉर्मों में सुधार के लिए बुधवार तक करेक्शन विंडो खोली गई थी। इस संशोधन प्रक्रिया के चलते पूर्व निर्धारित समय पर मेरिट सूची जारी नहीं की जा सकी।
परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बताया कि अब विश्वविद्यालय प्रशासन शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। इससे पूर्व जिन अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदनों में कोई त्रुटि या गलती रह गई थी, उन्हें अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन करने के लिए 13 और 14 जुलाई का समय दिया गया था। छात्रों की मांग और सुविधा को देखते हुए इस समय सीमा को बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दिया गया था। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद अब विश्वविद्यालय प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी कर अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी शुक्रवार को कुमाऊं विवि की आधिकारिक वेबसाइट या डीएसबी परिसर के नोटिस बोर्ड पर अपना नाम और वरीयता क्रम देख सकते हैं।