{"_id":"f1148afa5e0baf3652c2caaa91b76814","slug":"the-mercury-reached-38-5-degrees-celsius-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 08 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान दिन प्रतिदिन उछाल मारता जा रहा है। तेज धूप और गर्मी से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पारा अभी और उछाल मारेगा।
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 62 और न्यूनतम 25 फीसदी रही। हवाएं 3.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में चलीं। हवाओं की गति मध्यम होने के कारण गुरुवार को गर्मी का असर अधिक रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और शाम के वक्त हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
01.05.15 34.4 16.3
02.05.15 34.5 19.8
03.05.15 35.0 17.2
04.05.15 35.8 16.1
05.05.15 37.0 16.9
06.05.15 37.4 17.2
07.05.15 38.5 21.4