फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The matter went to the CM, then the DIG took over the front

सीएम तक गई बात, तब डीआईजी ने संभाला मोर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
The matter went to the CM, then the DIG took over the front
हल्द्वानी के बहुदेशिय भवन में ट्रांस्पोर्टरों के साथ वार्ता करते डीआईजी नीलेश आनंद भरणे। संव?
हल्द्वानी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के हस्तक्षेप के बाद दो दिनों से जारी देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। डीआईजी के अनुसार व्यापारियों और पुलिस के बीच सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआईजी को फोन कर इस मामले का जल्द समाधान करने के लिए कहा तो ट्रैफिक अधिकारी, सीपीयू के कर्मचारियों और देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बहुउद्देशीय भवन में बैठक बुलाई गई। मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी से ट्रक जब पहाड़ जाते हैं तो पुलिस जगह-जगह चालान काटती है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस या सीपीयू के चालान करने का उद्देश्य हादसों को रोकना है। किसी को चालान के लिए कोटा निर्धारित नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
बैठक में मोर्चा के पदाधिकारी राजकुमार नेगी, गोविंद मेहता, ललित रौतेला, दया किशन सती, गोविंद सिंह मेहरा, दीपक उपाध्याय, एसपी यातायात डॉ. हरीश वर्मा, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, यूएसनगर के एसपी मिथिलेश कुमार, एएसपी प्रमोद कुमार, सीओ प्रमोद कुमार शाह, सीओ शांतनु पाराशर,यातायात निरीक्षक राकेश मेहरा, विजय विक्रम और नरेंद्र सिंह मेहरा (यातायात निरीक्षक ऊधमसिंह नगर) सीपीयू प्रभारी कमल कोरंगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed