फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The manipulation of three departments put a break on the competitions at DSA ground

Nainital News: तीन विभागों की तिकड़म ने डीएसए मैदान की प्रतियोगिताओं पर लगाया ब्रेक, ट्रेड्स कप हॉकी पर संकट

Tue, 27 May 2025 11:45 AM IST
हीरा मेहरा रवींद्र पांडे रवि, संवाद
रवींद्र पांडे रवि, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 27 May 2025 11:45 AM IST
सार

तीन विभागों की तिकड़म के कारण डीएसए मैदान में खेली जाने वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन पर सवाल खड़ा हो गया है। मुद्दा डीएसए मैदान पर स्वामित्व का है, जिसमें पालिका प्रशासन, जिला क्रीड़ा संघ और खेल विभाग यह तय नहीं कर पा रही है कि मैदान होगा किसका। 

विज्ञापन
The manipulation of three departments put a break on the competitions at DSA ground
डीएसए मैदान

विस्तार

1945 के द्वितीय विश्व युद्ध में भी ट्रेड्स कप हॉकी जैसी ऑल इंडिया रैंक की हॉकी प्रतियोगिता डीएसए मैदान पर नहीं रुकी। मगर यहां तीन विभागों की आपसी तिकड़म से न केवल ट्रेड्स कप बल्कि डीएसए मैदान में खेली जाने वाली तमाम प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के आयोजन पर सवाल खड़ा हो गया है। मुद्दा डीएसए मैदान पर स्वामित्व का है, जिसमें पालिका प्रशासन, जिला क्रीड़ा संघ और खेल विभाग की तिकड़म यह तय नहीं कर पा रही है कि मैदान होगा किसका। इसीलिए प्रतियोगिताओं के आयोजन पर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

बता दें कि पालिका में प्रशासक के कार्यकाल के दौरान जिला खेल विभाग व जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) के बीच हुए अनुबंध के चलते जिला खेल विभाग मल्लीताल खेल मैदान में अपना स्वामित्व जताता है। पालिका प्रशासन इसे बोर्ड गठन के बाद का बताते हुए, मानने से इनकार करता है। बोर्ड बैठक में पालिका प्रशासन ने इस करार को रद्द कर स्वयं खेल कराने का ऐलान भी कर दिया है। दशकों से काबिज डीएसए अभी मुख्य भवन में काबिज है। क्लबों के माध्यम से कराई जाने वाली प्रतियोगिताएं सुचारु हैं। शताब्दी वर्ष पुरानी मुख्य प्रतियोगिता से वह भी किनारा कर रहा है। ऐेसे में तीनों विभागों के बीच हो रहे खेल में प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के भविष्य पर सवालिया निशान लग रहा है।

विज्ञापन

द्वितीय विश्व युद्ध में भी नहीं रुकी थी ट्रेड्स कप हॉकी
डीएसए मैदान में होने वाली ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता 1922 में शुरू हुई। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी यह प्रतियोगिता जारी रही। कोविड में दो वर्ष बाधित होने के बाद इस वर्ष इसका शताब्दी वर्ष है। जून के पहले सप्ताह में प्रतियोगिता शुरू होती है, जिसकी तैयारी कहीं नजर नहीं आ रही हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से ओलंपियन सैयद अली, ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, एनएस बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रतिष्ठित प्रतियोगिताएं

1899-रामपुर कप फुटबॉल प्रतियोगिता

1902-मोदी हॉकी प्रतियोगिता

1922-ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता

1922-लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता

1947-स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता

पालिका ने बोर्ड बैठक में स्वयं खेल गतिविधियां कराने की घोषणा की थी। लेकिन खेल व खिलाड़ी हित में मैदान की गतिविधियों में कभी भी व्यवधान नहीं किया गया। प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं को जारी रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

-डॉ.सरस्वती खेतवाल, पालिकाध्यक्ष

अभी मैं खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिताओं के तहत दमन-दीव में हूं। पालिका से अनुबंध में विभाग को प्रतिष्ठित खेल कराने की जिम्मेदार भी दी गई थी। नैनीताल वापसी पर जिला प्रशासन व अन्य से वार्ता कर हॉकी प्रतियोगिता कराने की प्रभावी पहल की जाएगी। -निर्मला पंत जिला खेल अधिकारी।

डीएसए पूर्व से ही इस प्रतियोगिता को कराता आया है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता कराने का पक्षधर है। शताब्दी वर्ष में प्रतियोगिता जरूर होनी चाहिए। संस्था के माध्यम से भी पालिका व अन्य से वार्ता की जा रही है। -अनिल गड़िया, महासचिव डीएसए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed