फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The lieutenant's wife died by hanging

लेफ्टिनेंट की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 07 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The lieutenant's wife died by hanging
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरके टेंट हाउस रोड स्थित इंद्रा कालोनी में नेवी के लेफ्टिनेंट की पत्नी अपूर्वा सिंह (26) ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। अपूर्वा (26) पंतनगर यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही थी और बायो केमेस्ट्री में गोल्ड मेडलिस्ट थी। पुलिस की जांच के दौरान आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेफ्टिनेंट रविवार को ड्यूटी के लिए जाने वाले थे।  पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।  
विज्ञापन


इंद्रा कालोनी निवासी सुनील कुमार सिंह मुंबई में नेवी में लेफ्टिनेंट हैं। 10 जुलाई को सुनील छुट्टी पर आए थे। रविवार को उनको ड्यूटी के लिए जाना था।
शनिवार तड़के चार बजे वह कार सीखने के लिए तैयार होने लगे। चाय पीने के बाद सुनील अपना मोबाइल लेने के लिए कमरे में गए। कमरे में पत्नी अपूर्वा दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से लटकी थी। इसे देख वह सन्न रह गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, थानाध्यक्ष मुखानी एके वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों से पूछताछ की। सुनील के पिता ऑनरेरी कैप्टन कुंवर सिंह देवड़ी ने बताया कि उनकी बहू पंतनगर विवि से बायो केमेस्ट्री में पीएचडी कर रही थी। पढ़ाई के लिए वह पंत नगर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी। बेटे के अवकाश पर आने के कारण वह घर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था। उनकी शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। मौत की सूचना मिलने पर अपूर्वा के पिता कुंवर सिंह कार्की भी पहुंच गए। मायके वालों को बेटी की मौत पर यकीन नहीं हो रहा था। पुुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।   

पुलिस कर रही पूछताछ
अपूर्वा का मायका आकाश देव कालोनी पीलीकोठी में है। मायके वालों ने भी ससुरालियों पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि कोई विवाद पति- पत्नी के बीच रहा होगा। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। 


शादी की पहली साल गिरह भी नहीं मना पाए 
हल्द्वानी। बहू अपूर्वा की आत्महत्या ने ऑनरेरी कैप्टन कुंवर सिंह देवड़ी के परिवार हिलाकर रख दिया है। सीमा पर जंग में हार नहीं मानने वाले कैप्टन घर में हुई घटना के चलते टूट गए। पूरा परिवार सदमे में है। कैप्टन सिर पर हाथ रखकर अकेले गुमसुम पड़े थे। लेफ्टिनेंट बेटा कमरे में निढाल पड़ा था। पड़ोसी और रिश्तेदार बेटे को ढांढस देने में लगे थे। सुनील और अपूर्वा की शादी को सात महीने ही हुए थे। साल गिरह मनाने से पहले ही अपूर्वा ने खुदकुशी कर ली। शव को देखकर अपूर्वा के पिता, मां और भाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed