{"_id":"6ac2b47c0a10b1bfba02ab74","slug":"the-khutani-dhanachuli-road-will-remain-closed-for-five-hours-daily-from-tomorrow-until-october-20-nainital-news-c-418-1-shld1006-10831-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कल से 20 अक्तूबर तक पांच घंटे बंद रहेगा खुटानी-धानाचूली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कल से 20 अक्तूबर तक पांच घंटे बंद रहेगा खुटानी-धानाचूली मार्ग
Mon, 05 Oct 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। लोक निर्माण विभाग सोमवार से रानीबाग-भीमताल-खुटानी-धानाचूली-शहरफाटक-गौरनौला-देवीधुरा मोटर मार्ग पर 20 अक्तूबर तक डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य शुरू करेगा। विभाग ने प्रशासन से सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने की अनुमति मांगी थी। इस पर डीएम ललित मोहन रयाल ने अनुमति दे दी है।हालांकि डीएम ने पर्वतीय क्षेत्रों में गए सैलानियों
लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार से सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान वाहन भवाली-रामगढ़ होते हुए जाएंगे।
एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सोमवार को सैलानियों की वापसी होने के चलते मार्ग पर उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए लोनिवि के अधिकारियों को मार्ग खोलने के साथ यातायात व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुमति के तहत मंगलवार से इस मार्ग पर पांच घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। संवाद