फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The investigating officer will today Noida

जांच अधिकारी आज जाएंगी नोएडा

Thu, 29 Jan 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 29 Jan 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

शेरवुड के छात्र शान की मौत की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी एएसपी श्वेता चौबे पोस्टमार्टम करने वाले कैलाश हास्पिटल के डॉक्टरों के बयान लेने नोएडा जाएंगी। इसके अलावा शान को भर्ती न करने वाले फोर्टिस और अपोलो अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


एएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि शान को बरेली की जिस एंबुलेंस में नोएडा ले जाया गया था, उसके चालक संजीव और तकनीशियन विजेंद्र को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। कई दिनों से बयान देने से बच रहे दोनों को लाने के लिए एक सिपाही को नोटिस लेकर बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन


शेरवुड के नौवीं कक्षा के छात्र नेपाल निवासी शान की 14 नवंबर को नोएडा ले जाते वक्त मौत हो गई थी। शान को 13 नवंबर को तबियत बिगड़ने पर बांबे हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया। जहां पहले उसे फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भर्ती करने से मना करने पर अपोलो ले जाया गया। वहां भी उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। तब उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में शान की मां नीना श्रेष्ठ ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed