फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The injured woman died

सड़क दुर्घटना में घायल महिला ने दम तोड़ा

Mon, 13 Mar 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 13 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
The injured woman died
सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। ओम विहार कॉलोनी के पास गैस गोदाम मार्ग में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मुखानी थाना प्रभारी केआर पांडे ने बताया कि शुक्रवार को ओम विहार कॉलोनी गैस गोदाम मार्ग में द्वारिका पुरी निवासी हरिबोधनी जोशी को दो पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में द्वारिका पुरी निवासी राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें तहसील स्वार जिला रामपुर यूपी के ग्राम मल्ला डांठ निवासी मो. इरफान पर अपने दोपहिये वाहन से हरिबोधनी को घायल करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इरफान के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी पांडे ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हरिबोधनी की रविवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed