{"_id":"bed9f3d96243176c58680fd8b42988bf","slug":"the-inconclusive-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता को बुलाई बैठक रही बेनतीजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता को बुलाई बैठक रही बेनतीजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में शिक्षक राजनीति इन दिनों चरम पर पहुंच चुकी है। बुद्धिजीवी कहे जाने वाले शिक्षक दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। शिक्षकों को एकजुट करने के लिए परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता को बुधवार को आपात बैठक बुलानी पड़ी, लेकिन बैठक में भी दूसरे गुट के पदाधिकारियों नहीं पहुंचे। इससे एका बैठक का नतीजा सिफर रहा। निदेशक ने दावा किया है कि जल्द ही सभी शिक्षक एकजुट हो जाएंगे। शिक्षकों के बीच यदि किसी तरह की नाराजगी होगी तो उसे दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें परिसर में कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) के चुनाव कराने को लेकर शिक्षक दो गुटों में बंट गए हैं, जिसकी वजह से इन दिनों परिसर का माहौल गर्माया हुआ है। बुधवार को निदेशक प्रो.एसपीएस मेहता की ओर से भौतिकी सभागार में बुलाई गई। प्रो.मेहता के मुताबिक बैठक में प्रो.अजय अरोरा, प्रो.पीडी पंत, प्रो.अतुल जोशी, प्रो.संजय पंत, प्रो.एके शर्मा व डा.वीके मिश्रा आदि एकजुटता की बात कही। प्रो.मेहता के मुताबिक बैठक में 13 व 14 मई को चुनाव कराने वाले शिक्षकों को भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई शिक्षकों की बैठक में न आने की वजह इन दिनों चल रही परीक्षा ड्यूटी भी हो सकती है। बैठक में प्रो.एलएस बिष्ट, प्रो.बीएस बिष्ट, प्रो.पीके गुप्ता, प्रो.एसएस बर्गली, प्रो.प्रदीप गोस्वामी, प्रो.राजीव गोस्वामी, डा.लक्ष्मण सिंह लोधियाल, डा.किरन बर्गली, डा.वीके सिंह, डा.महेंद्र सिंह राणा, डा.तपन नैलवाल आदि शिक्षक थे।
विज्ञापन
गुटबाजी का सवाल ही नहीं:अरोरा
कूटा के पूर्व अध्यक्ष प्रो.अजय अरोरा ने कहा कि वर्तमान में जो चुनाव हो रहे हैं उनमें गुटबाजी कहीं पर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते 18 अप्रैल को बुलाई गई बैठक में सदन ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने का फैसला लिया था। इसके लिए वकायदा परिसर के पूर्व व वर्तमान निदेशक के साथ ही दो वरिष्ठ प्राध्यापकों की कमेटी भी बनाई गई थी।