फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The heart of middle capricious, police caught

अधेड़ का दिल मचला, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 03 Jun 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 03 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन

नशे में अधेड़ ने एक युवती के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। युवती को एक कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लड़की को आजाद कराया और अधेड़ को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहां पर लोकलाज के डर से युवती ने लिखित में शिकायत करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अधेड़ का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।

विज्ञापन


भीमताल क्षेत्र से 21 वर्षीया युवती अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से  हल्द्वानी आई थी। सोमवार की रात को युवती की मुलाकात आनंदबाग निवासी एक अधेड़ से हो गई। आरोप है कि अधेड़ उसे लेकर अपने कमरे पर चला गया। उसने युवती को कमरे में जबरन बंद करने लगा। इससे भयभीत युवती ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। इस बारे में कोतवाल आरएस मेहता का कहना था कि युवती ने अपने साथ दुर्व्यवहार की बात नहीं कह रही थी। इस मामले में अधेड़ का पुलिस एक्ट के तहत चालान करने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इधर युवती को उसके भाई के साथ पुलिस ने घर भेज दिया है। पुलिस युवती के अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed